पदार्थ: परिभाषा एवं उनकी अवस्थाएं
आप सभी अपने चारो तरफ जो वस्तुएं देखते हैं वे सभी वस्तुएं पदार्थ हैं अर्थात प्रकृति में उपस्थित प्रत्येक वस्तु पदार्थ है आप अपने हाँथ में पेन लिए हैं वो भी पदार्थ है आप जिस कॉपी में लिखते हैं वो भी पदार्थ है आप चाहे जो भी वस्तु देखे वे सभी पदार्थ हैं।
परिभाषा – पदार्थ वह है जो कुछ स्थान घेरता है, जिसमे कुछ द्रव्यमान होता है तथा जिसका अनुभव हम अपनी इन्द्रियों से कर सकते हैं।
उदाहरण- चौक, डस्टर, बोर्ड, पानी, मेज, कुर्सी, पेन आदि |
पदार्थ की मुख्यतः तीन अवस्थाएं(ठोस, द्रव, गैस) होती हैं। लेकिन वैज्ञानिकों ने दो और अवस्थाएं(प्लाज्मा, बोस-आइंस्टीन कंडन्सेट) खोज ली हैं इसीलिए वर्तमान समय में पदार्थ की 5 अवस्थाएं हैं –
1.ठोस अवस्था – पदार्थ की वह अवस्था जिसमे उसका आयतन एवं आकर निश्चित होता है तो वह पदार्थ की ठोस अवस्था कहलाता है | जैसे – लकड़ी, मेज, पेन, कुर्सी आदि।
2.द्रव अवस्था – पदार्थ की वह अवस्था जिसमें उसका आयतन तो निश्चित होता है परन्तु उसका आकार निश्चित नहीं होता है तो वह पदार्थ की द्रव अवस्था कहलाती है।
3.गैस अवस्था – पदार्थ की वह अवस्था जिसमें उसका आयतन एवं आकार दोनों अनिश्चित होता है तो वह पदार्थ की गैस अवस्था कहलाती है।